मुख्य सर्वेक्षक के डेस्क से
भारत अपनी समुद्री यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। जैसा कि हम मैरीटाइम इंडिया विजन 2047 और आईएमओ की नेट-जीरो उत्सर्जन रणनीति के तहत निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में कार्य कर रहे हैं, इंजीनियरिंग शाखा सक्रिय रूप से उन नियामक और परिचालन सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो हरित पोत परिवहन की दिशा में एक न्यायसंगत और समावेशी परिवर्तन का समर्थन करते हैं। हमारे प्रयास वैकल्पिक ईंधनों को अपनाने को बढ़ावा देने, ऊर्जा-कुशल पोत डिज़ाइन को प्रोत्साहित करने तथा नवाचारी तकनीकों के समर्थन पर केंद्रित हैं, जो समुद्री मूल्य श्रृंखला में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करती हैं।
वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप, हम वि-कार्बनीकरण को सुगम बनाने हेतु अपने तकनीकी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं, जिसमें पवन-सहायता प्राप्त प्रणोदन, बैटरी हाइब्रिड प्रणालियाँ तथा जैव ईंधन और मीथेनॉल के उपयोग के लिए समर्थन शामिल है। आईएमओ ग्रीन वॉयज 2050 एवं इसी प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भारत की सक्रिय भागीदारी सतत पोत परिवहन के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इसके साथ ही, हमारा पत्तन राष्ट्र नियंत्रण (Port State Control) तंत्र एक अधिक जोखिम-आधारित एवं प्रौद्योगिकी-संचालित अनुपालन व्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है। हम अपने पत्तनों पर आने वाले भारतीय तथा विदेशी ध्वज वाले पोतों के लिए सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों के कड़े अनुपालन को निरंतर सुनिश्चित करते हैं।

क्षेत्रीय समझौता ज्ञापनों के अंतर्गत भारत का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा यूएससीजी क्वालशिप 21 कार्यक्रम के लिए हमारी योग्यता, हमारे निरीक्षण एवं अनुपालन प्रणालियों की विश्वसनीयता को दर्शाती है।
आइए, हम मिलकर भारत के पोत परिवहन क्षेत्र के लिए एक लचीला, पर्यावरण-अनुकूल एवं भविष्य-तैयार मार्ग का निर्माण करें।