समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय
Directorate General of Maritime Administration
Ministry of Ports, Shipping and Waterways
Government of India
image image

हमारे बारे में


समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय का राजभाषा अनुभाग महानिदेशालय एवं इसके अधीनस्थ कार्यालयों में भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार और उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करता है। इस निदेशालय के सर्वोच्च अधिकारी श्री श्याम जगन्नाथन, भा.प्र.से., समुद्रीय प्रशासन महानिदेशक एवं अपर सचिव, भारत सरकार निदेशालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष हैं साथ ही आप नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, मुंबई-उतर के अध्यक्ष भी हैं और इस कार्यालय में वर्तमान में डॉ. सुधीर कोहकड़े, भा.रा.से. राजभाषा अधिकारी हैं |

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय सचिवालय (राजभाषा सेवा) सेवा के संयुक्त निदेशक की एवज में एक उप निदेशक, दो सहायक निदेशकों की एवज में दो वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी और एक वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के अलावा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के चार स्वीकृत पदों में से एक कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी कार्यरत हैं। राजभाषा का कार्यान्वयन एवं सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित करने हेतु समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय का राजभाषा अनुभाग मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्य करता है:-

about us
समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय का राजभाषा अनुभाग मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्य करता है:-
  • कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करना।
  • भारत सरकार द्वारा निर्धारित राजभाषा अधिनियम, नियमों और निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाना।
  • हिंदी में कार्यान्वयन के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करना।
  • समय-समय पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राभाकास) और नराकास की बैठकें आयोजित करना एवं लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई करवाना।
  • तिमाही, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक राजभाषा रिपोर्टों का संकलन, विश्लेषण समीक्षा एवं प्रेषण।
  • हिंदी पखवाड़ा, हिंदी दिवस, आदि के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
  • विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान करना।
  • राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय तथा अन्य संबंधित इकाइयों को निर्धारित प्रारूप में सूचनाएँ और आँकड़े भेजना।
  • निदेशालय के अनुभागों तथा संबद्ध अधीनस्थ कार्यालयों का राजभाषा संबंधी निरीक्षण करना।
  • समुद्रीय प्रशासन महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मुंबई-उतर की बैठक करना तथा लिए गए निर्णयों पर समिति के सदस्य सचिव यानी निदेशालय के उप निदेशक द्वारा कार्रवाई करवाया जाना।